रामगढ़, अगस्त 24 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। सावन के अंतिम सोमवार पर मांडूडीह की धरती शिवभक्ति से सराबोर हो उठी। मनोकामना धाम अति प्राचीन शिव मंदिर मांडूडीह से सोमवार को गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य जलयात्रा निकाली गई। सिर पर आस्था का कलश और हृदय में भोलेनाथ का नाम लिए 551 महिलाएं जलयात्रा में शामिल हुईं। हर-हर महादेव, बोल बम और जय शिव शंकर के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खागड़िया: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक कर की सुख समृद्धि की कामनाजलयात्रा का आरम्भ मंदिर परिसर में आचार्य वीरेंद्र पांडेय और आनंद पांडेय के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जलयात्रा शुरू हुई। कलशधारी महिलाएं भक्ति गीत गाते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ीं। यात्रा मंदिर परिसर से...