Ramgarh News: साधारण परिवार की बेटी एकता ने दिल्ली में लहराया परचम
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। झारखंड की मिट्टी में पली-बढ़ी एक साधारण परिवार की बेटी कुमारी एकता ने अपनी उपलब्धि से राज्य का मान बढ़ाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकानंद कॉलेज में अध्ययन के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से बरकाकाना सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दिल्ली से गरीब रथ एक्सप्रेस के माध्यम से बरकाकाना पहुंचीं कुमारी एकता का भाजपा बरकाकाना मंडल के मंडल मंत्री अमरनाथ कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी सफलता को झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.