रामगढ़, जुलाई 26 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगढ़ा कॉलोनी के लोग साढ़े 9 साल से क्वायरी का दूषित पानी उपयोग करने के लिए विवश हैं। बता दें रेलीगढ़ा गार्ड मुहल्ला में बना पानी टंकी वर्ष 2017 के मार्च महीना में धाराशाई होने के बाद कॉलोनी में क्वायरी से सीधे जलापूर्ति किया जाता है। इस पानी टंकी के धाराशाई होने के बाद पानी टंकी के अभाव में क्वायरी के पानी को साफ करने के लिए साधारण पुरानी विधि फिटकरी एलम तक नहीं डाला जाता है। जिसके चलते जलापूर्ति किए जाने वाला पानी पूरी तरह गंदा और दूषित रहता है। कॉलोनी के लोगों ने बताया रेलीगढ़ा गार्ड मुहल्ला में बना पानी टंकी के वर्ष 2017 के मार्च महीना में धाराशाई होने के बाद रेलीगढ़ा में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गया था। जिससे कॉलोनी में रह रहे लोगों को पानी की समस...