रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। काली पूजा के अवसर पर सोमवार को किरीगढ़ा और रोचाप गांव के डोका टांड़ में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमाया। पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम किरीगड़ा में काली पूजा के शुभ अवसर पर मेला एवं सांस्कृतिक आधुनिक नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही डोकाटांड़ में भी आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिला और पुरुष जुटे। किरीगढ़ा में समिति की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया। जबकि किरीगढ़ा में मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मौके यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: खरांटी काली पूजा मेले का विधायक व जिप सदस्य ने किया उद्घाटन पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, ...