रामगढ़, अगस्त 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। एमवी एसक्यू परिसर में शाम को आयोजित उड़ान प्रोजेक्ट के तहत महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की गई। कार्यक्रम में वॉलीबॉल की 18 प्रतिभावान बालिकाओं को सांसद के हाथों खेल सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।सभी खिलाड़ियों को जर्सी, जूते, किट बैग, वॉलीबॉल, नेट सहित अन्य आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। ये सभी बालिकाएं वॉलीबॉल की खिलाड़ी हैं और कोच बसंत राम नायक के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। खेल के क्षेत्र में भी उनकी मेहनत, लगन और जुनून देश का नाम रोश...