रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 स्थित पूर्व पार्षद मंजू देवी के आवास पर मंगलवार को सांसद तीर्थ दर्शन अभियान को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामगढ़ नगर परिषद भाजपा अध्यक्ष संजय शाह व संचालन मंडल महामंत्री मंजू देवी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह,  नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी व सांसद प्रतिनिधि जुगनू सिंह उपस्थित हुए। इन नेताओं के नेतृत्व में संसद तीर्थ दर्शन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि सभी बुजुर्ग महिलाओं को चारों धाम की यात्रा काशी विश्वनाथ, विंध्याचल, अयोध्या व प्रयागराज जैसे तीर्थ दर्शन कराया जाएगा। इसके लिए कोई भी पैसे नहीं देने होंगे। ग्रामीणों को सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा में शामिल होने और हिन्दू तीर्थ स्...