रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पतरातू थर्मल में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन से जुड़ी अनेक रोचक एवं प्रेरणादायक घटनाओं को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय- स्तरीय सुलेख, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन विभाग प्रमुख सुमन सिन्हा और फुलेंद्र जी ने किया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर...