रामगढ़, नवम्बर 6 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि।निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना और लोकतंत्र के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के भैया-बहनों ने हिस्सा लिया।विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अशोक कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को भारतीय लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत और उसके अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पाठक ने सभी भैया-बहनों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने और चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।फोटो यह भी पढ़ें- Chatra News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवा...