रामगढ़, जुलाई 30 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती में बुधवार गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम में बतौर मुख्य अतिथि अभिभावक सूरज चन्द्र गोस्वामी, दिनेश्वर गंझू ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद सरस्वती वंदना हुई। फिर अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु पूर्णिमा पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए आरुणि और एकलव्य जैसे शिष्यों की चर्चा किया। विद्यालय की छात्रा अंजली कुमारी, कृतिका कुमारी, छात्र पीयूष कुमार, अंकित गोस्वामी, अभिषेक कुमार ने भी विचार व्यक्त कर गुरुओं के प्रति सम्मान को प्रकट किया। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा व वेदव्यास जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई जबकि विद्यालय के आचार्य स...