Ramgarh News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती में गोष्ठी का आयोजन
रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती में चार दिवसीय अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों को उनके बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं दिखा कर उनकी शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया गया। इसके बाद गोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने आचार्यों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सुधार को लेकर सार्थक चर्चा की तथा महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन की समीक्षा की और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर विचार-विमर्श किया। अभिभावक गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मिश्र ने अभिभावकों को संबोधित किया। गोष्ठी को आचार्य गोविंद महतो, दिनेश साहू, प्रदीप पाल, रंधीर कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.