रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड स्थित पोटमदगा के बोंगई में गुरुवार को नीलांबर-पीतांबर व शिबू सोरेन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ। टूर्नामेंट के बतौर मुख्य अतिथि रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बॉल को किक मारकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद ब्लैक डायमंड की टीम बनाम सरना एफसी बड़का पहाड़ की टीम के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। निर्धारित समय सीमा के दौरान दोनों टीमों में जीत हार का फैसला नहीं हो सका। इसके बाद आयोजन समिति पेनाल्टी शूट का निर्णय लिया। जिसमें सरना एफसी बड़का पहाड़ की टीम को एक बॉल से हराकर ब्लैक डायमंड की टीम विजेता बनी। इस दौरान मुख्य अतिथि थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि ग्रामीण...