Ramgarh News: सरदार अनमोल सिंह के नामित सदस्य बनने पर विश्वकर्मा लोहार समाज में हर्ष, सम्मानित कर दी बधाई
रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि छावनी परिषद के नवनियुक्त नामित सदस्य सरदार अनमोल सिंह का झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा लोहार समिति, रामगढ़ की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। रामगढ़ स्थित विश्वकर्मा समाज के कार्यालय में आयोजित समारोह में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों ने उन्हें बुके और भगवान विश्वकर्मा की स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला संयोजक बद्री विश्वकर्मा ने कहा कि सरदार अनमोल सिंह को छावनी परिषद का नामित सदस्य बनाया जाना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्हें छावनी परिषद के सदस्य और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने का पूर्व अनुभव है। ऐसे में उनके अनुभव और नेतृत्व से रामगढ़ कैंट क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: छावनी परिषद में अनमोल सिंह को नई जिम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.