रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल इलाके में बुधवार की शाम गर्जन के साथ आई तेज आंधी पानी के कारण सयाल, केके, पोड़ा, रेलवे साइडिंग टिपला, टीना साइड, जीएम ऑफिस इलाके में 19 घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब 30-40 हजार की आबादी प्रभावित हुई। बताय गया कि उरीमारी से सयाल आ रही 11 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट आ गया था। करीब 9 बजे पावर चार्ज किया गया पर ट्रिप कर गया। इसके बाद विभाग की ओर से सयाल से उरीमारी के बीच पेट्रोलिंग शुरू हुई। रात करीब 2 बजे पाया गया कि उरीमारी साइड में नदी किनारे पेड़ बिजली के तार पर गिरकर पोल को तोड़ दिया था। जिसके कारण बिजली ट्रिप कर रही थी। अब देर रात काम संभव नहीं हो पाने के कारण गुरुवार की सुबह पोल की मरम्मत सहित फॉल्ट को दूर किया गया। इसके पश्चात करीब 12 बजे दिन में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। ...