Ramgarh News: सयाल में साढ़े 8 घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान
रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल में मंगलवार को साढ़े 8 घंटे बाद लोगों को बिजली मिली। सुबह 10 बजे कटी बिजली शाम को करीब साढ़े 6 बजे बहाल हुई। विभाग की ओर से बताया गया कि उरीमारी से सयाल आ रहे 11 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया था। जिस कारण बिजली ट्रिप कर गई थी। सुबह से पोल-दर-पोल चेक करने के बाद शाम में फॉल्ट उरीमारी स्थित एक पोल पर मिला। यहां पर इश्युलेटर पंक्चर हो गया था। वहीं शाम तक होती रही बारिश काम मे खलल डाल रही थी। आखिरकार शाम में इश्युलेटर बदलने के बाद साढ़े 6 बजे बिजली बहाल हुई। यह भी पढ़ें- Unnao News: बारिश मे बत्ती गुल होने से लोग हुए परेशान इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.