रामगढ़, जुलाई 22 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल एसटी-एससी-ओबीसी काउंसिल कार्यालय में बरका-सयाल के जीएम रहे अजय सिंह के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व काउंसिल अध्यक्ष बृजकिशोर पासवान कर रहे थे। इसमें जीएम अजय सिंह को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल और बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जीएम अजय सिंह ने कहा कि सबके मिले सहयोग से अभिभूत हूं। उन्होंने सबों के प्रति आभार जताया। कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सबको साथ लेकर प्रक्षेत्र के विकास का भरपूर प्रयास किया। मौके पर बृजकिशोर पासवान ने उनकी लंबी आयु और बेहतर भविष्य की कामना की। मौके पर रामबिलास यादव, विजय प्रसाद, जोहरन करमाली, ज्ञानी राम, अर्जुन सिंह संजय शर्मा, अरविंद कुमार संतोष सिन्हा, रैना मांझी, कमलेश मांझी, मानाराम मांझी, रामअनुज पासवान, बालदेव कुमार, बजरंग क...