Ramgarh News: सयाल कॉलोनी में जल्द होगी गंदगी की सफाई
रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल की कॉलोनियों में फैली गंदगी की सफाई होगी। इसको लेकर शुक्रवार को सिविल विभाग के अधिकारियों और श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रिंस रोड, आजाद रोड, पुराना पोस्ट ऑफिस कॉलोनी, स्टॉफ कॉलोनी, सयाल दुर्गा मंडप, शिवाजी रोड तथा पीपल सेंटर कॉलोनी आदि कॉलोनियों का जायजा लिया। निरीक्षण में अधिकांश स्थानों पर नालियों में गंदगी जमा होने और कॉलोनियों में सफाई की कमी सामने आई। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण मच्छरों एवं संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में कॉलोनियों और नालियों की नियमित एवं व्यापक सफाई कराना जरूरी है। उन्होंने प्रबंधन से शीघ्र सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.