रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी मदरसा गौसिया और सयाल मदरसा फैजुल रसूल की ओर से बुधवार को कोयलांचल में जुलूस-ए-मोहम्मदी शान से निकाला गया। सयाल मदरसा से जुलूस निकलकर आठ नम्बर होते टिपला पहुंचा। वहीं उरीमारी मदरसा से पीला क्वार्टर, चीफ हाउस, थाना कॉलोनी होते जुलूस मेन रोड पहुंचा। राकोमयू कार्यालय के पास जुलूस का स्वागत कांग्रेस नेता राजू यादव ने किया। जुलूस में शामिल सबों को पानी, शरबत और लड्डू दिया गया। मौके पर मौलाना जसीमुद्दीन ने पैगंबर मोहम्मद के संबंध में बताई और बच्चों ने नात पढ़ा। सयाल की जुलूस में मो इरफान, मो शफीक, जसीम अंसारी, मो गुलाम, सब्बीर हुसैन, मो फरहान, मो नकीब, गजम्फर अली, जवेद खान वहीं उरीमारी की जुलूस में सदर फिरोज अंसारी, मुमताज अंसारी, असलम अंसारी, मो अली, गुलाम वारिश, तस्लीम अंसारी, स...