रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि रंजीत पांडेय एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बरका-सयाल जीएम रंजय सिन्हा से मिले। इस दौरान पानी, बिजली, आवास मरम्मत, कॉलोनियों में गंदगी सहित अन्य मुद्दों को रखा गया। बताया गया कि पीने का पानी क्षेत्र की एक गंभीर समस्या है। जिसके कारण सयाल, टिपला, रिवर साइड, सेंट्रल सौंदा, सीसीएल सौंदा, भुरकुंडा और लपंगा जायदा प्रभावित है। पिछले करीब कई साल से बिजली की समस्या के कारण पानी की समस्या बनी हुई है जिस पर भी महाप्रबंधक से चर्चा हुई थी।

समस्याओं की चर्चा सीसीएल के स्टॉफ क्वार्टर जो समय के साथ जर्जर होते जा रहे हैं, उनका मरम्मत जल्द से जल्द कराने पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने जीएम को बताया कि कॉलोनी में समय पर कचरे का निष्पादन नहीं होने के कारण बीमारी का घर बन ...