रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार रविवार को जिले के सभी थाना और ओपी में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना और ओपी प्रभारियों ने चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।चौकीदारों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमणशील रहने, क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने और महत्वपूर्ण सूचना का संकलन करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को अपने क्षेत्र में सतर्कता के साथ कार्य करने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकीदार परेड का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...