रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में जिला परिवहन कार्यालय के कार्यों एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था सुधारने और नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट, नो पेट्रोल नियम का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं देने और नियम की अनदेखी करने वाले पंप संचालकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं शहर में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सड़क सुरक्षा और अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, क...