रामगढ़, अगस्त 7 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-बोकारो मार्ग के चितरपुर बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। बता दें कि चितरपुर किसान मोहल्ला निवासी मालती देवी,60 वर्ष प्रतिदिन की तरह सुबह 4:30 बजे फूल पहुंचा कर वापस अपने घर लौट रही थी। इस बीच एक अज्ञात ट्रक ने महिला को धक्का मार दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतिका के शव का अंतिम संस्कार दामोदर नद में किया गया। इधर, महिला के मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस बाबत चितरपुर उत्तरी मुखिया मंजू देवी ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढाढ़स बढ़ाया और सरकार की ओर से मुआ...