रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू और आसपास के पूजा पंडाल सज गया है। मां का दरबार दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जबकि नवरात्र के महाअष्टमी पर रविवार को क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में महागौरी की हुई पूजा हुई। आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों पर मां दुर्गे की अष्टम रुप की अराधना के साथ भक्तों ने माता का भोग लगाया। शाम को संधि पूजा भी हुई। मौसम ठीक होने के कारण सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जबकि पतरातू और आसपास क्षेत्र के पूजा पंडालों का भ्रमण पार्षद राजा राम प्रसाद, मुखिया किशोर कुमार महतो, प्रीति झा, सारो देवी, पानो देवी, गिरजेश कुमार, श्यामली महाता, पूर्व मुखिया राहुल रंजन, अजीत कुमार, पूर्व मुखिया राजू कुमार, निधि सिंह, नूतन सि...