रामगढ़, अक्टूबर 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम मंदिर में शुक्रवार, को भागवत मर्मज्ञ बाल व्यास परम पूजनीय पंडित मृदुल कृष्ण शास्त्री का आगमन हुआ। उनके आगमन पर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के सदस्यों ने बुके, माला, दुपट्टा भेंट कर उनका भावपूर्ण स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। कार्यक्रम में आलोक रुंगटा, श्याम परशुरामपुरिया, रमेश अग्रवाल, राजू चौधरी, कमल बगड़िया, राजेश पथरवा, पिंटू अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, सांवर अग्रवाल, इंद्र अग्रवाल, रोहित शर्मा, शंभु पटवारी, महावीर पटवारी सहित श्याम परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और श्याम भक्त उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: गोवर्धन लीला और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंगों से भक्तिमय हुआ ...