रामगढ़, नवम्बर 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। सिख धर्म के प्रवर्तक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव की तैयारियों के बीच रामगढ़ में भक्ति का माहौल लगातार गहराता जा रहा है। उत्सव के आठवें दिन गुरुवार, को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुबह ठीक 5 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई प्रभात फेरी सुभाष चौक और मेन रोड से गुजरते हुए पंजाबी मोहल्ला पहुंची। यात्रा का अंतिम पड़ाव नवतेज सिंह छाबड़ा का आवास रहा, जहां परिवार ने फूलों की वर्षा कर साध संगत का आत्मीय स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभातफेरी फेरी की अगुवाई सरदार गुरजोत सिंह सैनी ने निशान साहिब थामकर की। उनके पीछे महिलाएं, पुरुष और ...