Ramgarh News: श्रावण की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
रामगढ़, अगस्त 17 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। पवित्र श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को कोयलांचल कुजू व आसपास का ग्रामीण इलाका हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। शिव मंदिरों में घंटियों की गूंज, भक्ति गीतों व जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। कुजू क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों के अलावा टूटी झरना स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई भक्तों ने कतार में लगकर भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और फल अर्पित किए। यह भी पढ़ें- केदला शिवालयों में लोगों ने श्रद्धा के साथ किया जलाभिषेक अहले सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.