रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के इचाकडीह पंचायत अंतर्गत झारखंड 15 नंबर निवासी स्वर्गीय कमली देवी के सुपुत्र दीपक बेदिया को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की ओर से मंगलवार को श्राद्ध कर्म हेतु सहयोग किया गया। कमली देवी का निधन एक जुलाई को हो गया था। मौके पर सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली, मुकेश रजवार, देवनंदन रजवार, वार्ड सदस्य सुनिल करमाली, बिनोद केशरी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। परिजनों ने सांसद की ओर से दिए गए सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...