रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी के यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सोमवार को श्रम संगठनों ने डॉ जीआर भगत को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर सबों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ जीआर भगत श्रमिकों के हितों के लिए हमेशा सक्रिय रहे। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ उनके अधिकारों और सुविधाओं के लिए लगातार आवाज उठाया। शोक सभा में विंध्याचल बेदिया, बासुदेव साव, अर्जुन सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, संजय मिश्रा, गोपाल यादव, अशोक गुप्ता, संजय वर्मा, इंद्रदेव राम, रामाकांत दुबे, जगरनाथ पासवान, लालो महतो, शंकर कुमार, आजाद भुइयां, संजय कुमार, सोहन मांझी, रामचंद्र नोनिया कई अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 119 वी जयंती पर श्रद्धा के साथ ...