रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि सिखों के चौथे गुरु, धन-धन श्री गुरु रामदास महाराज का प्रकाश पर्व रामगढ़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में हर्षोल्लास, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा माहौल देखने को मिला। गुरु महाराज के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और मत्था टेककर सुख-शांति सह समृद्धि की कामना की। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में संध्या के समय विशेष धार्मिक दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा परिसर गुरु की वाणी और कीर्तन से गुंजायमान रहा। इस दौरान रागियों और ज्ञानी ने श्री गुरु रामदास के जीवन, उनकी शिक्षाओं, मानवता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए संगत को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। यह भी पढ...