रामगढ़, नवम्बर 9 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना क्षेत्र में दीपावली एवं मां काली की पूजा-अर्चना श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश एवं मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाकर रोशनी की। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से उत्सवी माहौल बना रहा। वहीं, श्री श्री हनुमान मंदिर सह पंच मंदिर नया नगर बरकाकाना एवं लोको कॉलोनी पोचरा में आकर्षक पंडाल बनाकर मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच हर्षोल्लास से मनी दीपावली इस अवसर पर पंडित ने विधि...