रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले, जनता उच्च विद्यालय के संस्थापक सदस्य एवं समाज के प्रति नेक सोच रखने वाले सिरु निवासी भाकपा नेता मेघनाथ महतो की तीसरी पुण्यतिथि सिरु में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ममता देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो शामिल हुए।

महत्वपूर्ण वक्तव्य इस अवसर पर विधायक ममता देवी ने कहा कि मेघनाथ महतो शोषित और वंचित समाज की बुलंद आवाज थे। उन्होंने सूदखोरी, महाजनी प्रथा और जुल्म के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़कर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि मेघनाथ महतो ने न केवल राजनीतिक रूप से लोगों को जागरूक किया, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्ष...