रामगढ़, सितम्बर 6 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी के ठेकेदार भोला साव के निधन पर ठेकेदार संघ की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। जरजरा चौक में रविवार को आयोजित इस शोक सभा में भोला साव को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा की अध्यक्षता सूरज बेसरा और संचालन संघ के सचिव महावीर साव ने किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भोला साव संघ के सक्रिय सदस्य रहे और संगठन के कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से संघ के सदस्यों को गहरा आघात पहुंचा है। यह भी पढ़ें- मंत्री के निधन पर शोक की लहर, दी गई श्रद्धांजलि मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, दिनेश करमाली, राजकुमार सिंह, जय कुमार, बिनोद हेम्ब्रम, इंद्रदीप ना...