रामगढ़, अगस्त 7 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। ग्राम सुगिया निवासी बिरहोर समुदाय की रिंकी देवी का तीन अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पति संतोष बिरहोर समेत अन्य परिजनों को छोड़ गई हैं। असामयिक निधन से उनके चाचा अशोक बिरहोर सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है।मांडू विधायक तिवारी महतो के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर भुइयां ने शुक्रवार को शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत रिंकी देवी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अंतिम संस्कार एवं क्रियाकर्म में सहयोग के लिए प्रतिनिधि की ओर से परिवार को 50 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया गया।इस दौरान रविन्द्र कुमार मुर्मू और बबलू बिरहोर भी मौजूद रहे। उन्...