रामगढ़, अगस्त 21 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए द़र्गा मंडप गांव में चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन गिद्दी कॉलोनी भक्ति रस में सराबोर रहा। कथा ब्यास राम किशोर दास जी ने भगवान शिव विवाह और श्रीराम जन्मोत्सव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने माता पार्वती के तप, भगवान शिव के तपस्वी जीवन और उनके दिव्य विवाह की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि शिव-पार्वती का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि लोक कल्याण और सृष्टि संतुलन का प्रतीक है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जनोमत्सव प्रसंग की मनमोहक कथा का भी बखान किया। इसके पहले सुबह 10 बजे के बाद वेदी पूजन का कार्य किया गया। जिसमें यजमानों ने विधिवत वेदी पूजन किय। कथा के दौरान ...