रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: शिवम बाइक्स ब्लू स्क्वायर पहुंचते ही छाई यामाहा आर टू -अरगड्डा के मोहम्मद खुर्शीद बने पहले खरीदार, पुत्र के लिए खरीदी बाइकरामगढ़, निज प्रतिनिधियामाहा मोटर इंडिया की नई 204 सीसी बाइक आर टू शिवम बाइक्स ब्लू स्क्वायर शोरूम पहुंचते ही ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बन गई। बाइक को देखने और खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। अरगड्डा निवासी मोहम्मद खुर्शीद शोरूम से नई यामाहा आर टू खरीदने वाले पहले ग्राहक बने। उन्होंने यह बाइक अपने पुत्र मोहम्मद ग़ालिब रजा के लिए खरीदी। शोरूम संचालक विजय मेवाड़ ने बताया कि नई आर टू आधुनिक खूबियों, दमदार पावर, आकर्षक स्पोर्टी लुक और शानदार डिजाइन का बेहतरीन संगम है। उन्होंने कहा कि यामाहा की बाइक्स युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान रखती हैं। नई आर टू भी अपने स्टाइलिश लुक और ...