Ramgarh News: शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता : ममता देवी
रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय, होन्हे में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस मद से निर्मित पेवर ब्लॉक का उद्घाटन सोमवार को विधायक ममता देवी सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि ममता देवी का बैंड-बाजे, पुष्पवर्षा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण स्वागत से पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय हो उठा। मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि डीएमएफटी मद से निर्मित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.