रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), चितरपुर के तत्वावधान में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और मास्टर ट्रेनरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, डाइट चितरपुर की प्राचार्य बबीता कुमारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं व मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: शिक्...