रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रिकवा निवासी सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू हुवाग के शिक्षक कमलेश तुरी का हृदय गति रुकने से सोमवार को निधन हो गया। कमलेश तुरी के निधन से डाड़ी प्रखंड शिक्षा विभाग में शोक व्याप्त है। डाड़ी प्रखंड के सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष जगजीवन दास ने कहा कमलेश तुरी के निधन से प्रखंड के शिक्षा विभाग की अपुरणीय क्षति हुई है। कमलेश तुरी अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: शिक्षक के आकस्मिक निधन पर शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...