रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, जिला रामगढ़ के जिला कार्यालय, पुराना अनुमंडल परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की। पेंशनरों ने डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति होने के साथ प्रख्यात शिक्षाविद, दार्शनिक, समाज सुधारक और भारतीय संस्कृति के संवाहक थे। उन्होंने वेदों-उपनिषदों और भारतीय दर्शन को विश्व पटल पर पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षक सर्वत्र पूज्य हैं: अलखनाथ उन्होंने कहा कि शिक्षक औपच...