Ramgarh News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, मारपीट व जबरन ले जाने का आरोप
रामगढ़, अगस्त 31 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि।रामगढ़ थाना क्षेत्र की समरीन परवीन ने मो. खलील खान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 25 अगस्त को न्यायालय परिसर के बाहर खलील खान और उसके साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। खलील खान पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास और चाकू दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने का आरोप है। वहीं उसके मामा एनामुल मंसूरी पर अभद्र व्यवहार, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने और लज्जा भंग करने के उद्देश्य से आपराधिक बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पिता के पहुंचने पर उसे बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.