रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: मांडू।निज प्रतिनिधि मांडू चट्टी और मांडूडीह पंचायत में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी सदानंद कुमार को पुष्पगुच्छ और पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान मांडू चट्टी की मुखिया अनीता देवी, आजसू पार्टी के रामगढ़ जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि लालचंद महतो, उपमुखिया पंकज कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर भुईयां, जगेश्वर महतो और मुंशी महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय व सहयोग से पर्व-त्योहारों में शांति और सौहार्द कायम रहता है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दुर्गा पूजा में बेहतर विधि-व...