रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि प्रतिष्ठित सामाजिक और आध्यात्मिक संस्था शांतिधारा फाउंडेशन के स्थायी प्रकल्प चावल सेवा के तहत रविवार को राँची के बरियातु रोड स्थित करुणा एनएमओ को 54 किलो चावल सेवा के रूप में प्रदान किया गया। यह सेवा रक्षा अग्रवाल की ओर से उपलब्ध कराई गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कांवरियों की सेवा को भीटी में लगा शिविरसंस्थान का उद्देश्य करुणा एनएमओ की प्रबंधक संगीता देवी ने बताया कि संस्था का यह प्रकल्प निराश्रित और संबलहीन बच्चों के पालन-पोषण के लिए समर्पित है। वर्तमान में यहाँ 15 शिशुओं का पालन-पोषण किया जा रहा है। संस्था की ओर से बच्चों की समुचित देखभाल के साथ-साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास किया जाता है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बच्चों को निःसंतान दंपतियों को गोद दिया ज...