रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बिरसा शाखा यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने नए सचिव के रूप में शहाबुद्दीन और कोषाध्यक्ष के रूप में राजीव सिन्हा का मनोनयन किया गया है। इस संबंध में यूनियन के बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया ने मंगलवार को बिरसा के परियोजना पदाधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी। पत्र के अनुसार यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक 9 अगस्त को उरीमारी चेकपोस्ट स्थित यूनियन कार्यालय में जगरनाथ प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से दोनों नए पदाधिकारियों के मनोनयन का निर्णय लिया गया। वहीं, बैठक में बिरसा शाखा के सचिव वरुण कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद मेहता और उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से यूनियन से निष्कासित करने का निर्णय भी लिया गया। क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया ने ...