रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। शराब के अत्यधिक सेवन और पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने के संदेह ने एक परिवार को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। विवाद के बाद रोहित की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मामले में पत्नी, सास व साले पर हत्या में शामिल होने का आरोप है, जबकि शव को ठिकाने लगाने में पत्नी के कथित प्रेमी की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना को लेकर कुजू ओपी में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ रामगढ़ आलोक रंजन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया गया कि 21 अक्टूबर 2026 को सुबह में सूचना मिली कि कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत गिद्दी-नईसराय रोड झोपड़ी बस्ती के समीप परारू नाला पुल के पहले रोड किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। ...