रामगढ़, जुलाई 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के नया चाहा जमीरा निवासी प्रकाश कुमार ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 18 जुलाई की शाम करीब 5:45 बजे वह अपनी बाइक संख्या जेएच 24 ए-4106 से शनिचरा हाट बाजार गए थे। झटका मीट दुकान के समीप बाइक खड़ी कर सब्जी मंडी चले गए। करीब छह बजे लौटने पर देखा कि बाइक वहां नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: 8 महीने बाद दर्ज हुआ बाइक चोरी का मामला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...