रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। पतरातू बस्ती निवासी संवेदक जीतेंद्र कुमार ने उपायुक्त रामगढ़ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने नगर परिषद रामगढ़ की सैरात बंदोबस्ती में अनियमितता का शिकायत किया है। उपायुक्त को दिए पत्र में कहा कि नगर परिषद रामगढ़ की ओर से शनिचरा बाजार टांड़ सैरात बंदोबस्ती की तिथि 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के श्राद्धकर्म और दुर्गा पूजा में व्यस्तता का हवाला देकर डाक की खुली बोली स्थगित कर दिया गया। जिसके बाबत आवेदकों को किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला। साथ ही 22 अक्टूबर को आनन-फानन में बगैर सूचना के चुपके से चहेते ठेकेदार के नाम पर डाक बंदोबस्त कर दिया गया है। जबकि खुली डाक में शामिल होने के लिए छोटकी मुर्राम निवासी दिनेश्वर सिंह और मुकेश कुश...