रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा ने पीवीयूएनएल से विस्थापित प्रभावित गांवों में तड़ित चालक लगाने की मांग की है। मोर्चा की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पीवीयूएनएल पतरातू के विस्थापित प्रभावित 25 गांव में से सांकूल और पलानी में वज्रपात के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दो महिला और एक युवती की मृत्यु हो गई। साथ ही एक महिला और एक बालिका घायल हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का लहर फैल गया। विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करती है। साथ ही प्रशासन से मृतकों व घायलों के परिवारों को मुआवजा देने का मांग करती है। मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद ने कहा कि पीवीयूएनएल के पूर्व सीईओ आरके सिंह के साथ हुए बैठक में वि...