रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बाजार टांड़ के समीप गुरुवार, को विशुराम नमकीन स्वीट्स एंड स्नैक्स प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ रामगढ़ विधायक ममता देवी ने फीता काटकर किया। शुभारंभ समारोह में स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। विधायक ममता देवी ने प्रतिष्ठान के संचालक आनंद अग्रवाल को नए व्यवसाय की शुरुआत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए व्यवसायों की शुरुआत से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है और लोगों को आसपास ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। प्रतिष्ठान में लोगों को विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, नमकीन, नाश्ता और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी। संचालक आनंद अग्रवाल ने विधायक और सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान की सफलता और निरंतर प्रगति की...