रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने शनिवार को सयाल-उरीमारी में पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उरीमारी रेलवे साइडिंग टिपला में पूजा पंडाल का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंडालों में जाकर मां दुर्गा सामने शीश नवा कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अपने भ्रमण के दौरान विधायक रोशनलाल चौधरी सयाल उत्तरी, सयाल दक्षिणी, केके कोलयरी, पोड़ा गेट, दत्तो, उरीमारी के पूजा पंडालों में अपने समर्थकों पहुंचकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय, शक्ति, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। उ...