रामगढ़, जुलाई 15 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल महतो के हाल ही में विजय बहादुर सिंह को भूमि, राजस्व एवं विस्थापित मामलों का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने बुधवार को मांडू अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी (सीओ) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह ने क्षेत्र से जुड़े भूमि, राजस्व एवं विस्थापन संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे विधायक निर्मल महतो के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे तथा लोगों को त्वरित न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- Purnia News: सीओ का महादेव सेवा संघ ने किया स्वागत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: विधान...