रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने शनिवार को नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले नया नगर निवासी शांतनु आदित्य को सम्मानित किया। शांतनु का चयन मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पलामू में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर शांतनु के पिता दीपक कुमार सिंह और माता दीपमाला सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि बेटे की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से परिवार का गौरव बढ़ा है। विधायक रोशनलाल चौधरी ने शांतनु को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर युवा अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। वहीं शांतनु आदित्य ने कहा कि उनका सपना डॉक्टर बनकर गरीब और जरूरतमंद लोगों का इलाज करन...